क्यों बढ़ता है वजन ?

क्यों बढ़ता है वजन ?
स्ट्रेस और टेंशन- इससे बॉडी में कार्टिसोल नामक हॉर्मोन ज्यादा रिलीज होता है। इससे मोटापा बढ़ सकता है।
जेनेटिक्स - परिवार में माता-पिता या भाई-बहनों को मोटापे की प्रॉब्लम होने पर मोटापा होने के चांस बढ़ जाते हैं।
मेडिसिन्स - एलर्जी, डिप्रेशन, स्ट्रेस, डायबिटीज, या हॉर्मोनल प्रॉब्लम दूर करने की कुछ दवाएं वजन बढ़ा सकती हैं।
बैक्टीरिया - पेट में गुड बैक्टीरिया कम होने पर डाइजेशन अच्छे से नहीं हो पाता। इससे फैट जमा होने लगता है।
थाइरॉयड प्रॉब्लम - थाइरॉयड ग्लैंड के कम एक्टिव होने से हायपोथाइरॉयडिज्म हो सकता है। इससे वजन बढ़ सकता है।
लाइफस्टाइल- देर तक सोना, एक्सरसाइज न करना, जंक फूड खाना, शराब-सिगरेट पीना। इनसे मोटापा बढ़ सकता है।

डिप्रेशन- डिप्रेशन होने पर कई लोग ज्यादा मीठा खाते हैं या फिर ओवरईटिंग करते हैं। इससे वजन बढ़ सकता है।
नींद पूरी न होना- नींद की कमी से बॉडी में भूख ज्यादा लगाने वाले हॉर्मोन रिलीज होते हैं। इससे वजन बढ़ सकता है।