बच्चो को मिट्टी में खेलने से ना रोके

1. मिट्टी  के उपयोगी गुण

बच्चे अक्सर मिट्टी  में खेलते पाए जाते है| घरो में भी बच्चे नीचे बैठकर खेलना पसंद करते है| नीचे से उठाकर खाना बच्चो की फितरत में होता है पर परेशान होने कीजरुरत नहीं है| इससे वो विभिन्न रोगाणुओं या जीवाणु के संपर्क में आएंगे जिनसे उनकी रोगो से लड़ने की क्षमता मजबूत होगी  विशेषज्ञों  ने यह दावा किया है|

2. खुला वातावरण बच्चो के लिए उपयुक्त

शोधकर्ताओं ने कहा है की जो माता पिता बच्चे के वातावरण को ले कर ज्यादा सजग रहते है उनके बच्चे ज्यादा बीमार पाए गए है|

इनके फायदा कम और नुकसान ज्यादा है| बच्चे के वातावरण को अधिक नियंत्रित करने की बजाय उन्हें खुले में जाने देने से वे विभिन्न जीवाणुओं के संपर्क में आते है जिससे उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, प्रतिरोधात्मक शक्ति बढ़ती है जिसके कारण कम बीमार पड़ते है|

3. प्रतिरक्षा प्रणाली का परिक्षण

शोधकर्ताओं के अनुसार जीवन के पहले पड़ाव में ही गन्दगी और रोगाणुओं के संपर्क में आने से प्रतिरक्षाप्रणाली को अवांछित हमलों से बचने का परिक्षण मिलता हैऐसा न होने पर वो नहीं सीख पाते की धुल धकड़ और मिट्टी भरे माहौल से कैसे बचा जाए और इसी कारण वो एलर्जी और अन्य बीमारियों के चपेट में आ जाते है|

4. सब जीवाणु घातक नहीं

शिकागो यूनिवर्सिटी के मइक्रोबायोम सेंटर के निदेशक प्रोफेसर जैक गिल्बर्ट ने कहा,ज्यादातर माता  व डॉ अपने बच्चो को साफ़ सुथरे माहौल में रखने पर जोर देते है जो की कुछ हद तक सही है,पर अत्यधिक आग्रह वास्तव में हमारे बच्चो को बीमारी के खिलाफ कमजोर बना रहे है|